{"_id":"64345f8bf774fe3e5e0f3ab6","slug":"electricity-cut-increacess-due-to-load-on-sub-station-fatehpur-news-c-12-1-173011-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: उपकेंद्र की 50 फीसदी तक बढ़ी खपत, कटौती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: उपकेंद्र की 50 फीसदी तक बढ़ी खपत, कटौती शुरू
Tue, 11 Apr 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। इस बार अप्रैल से ही गर्मी के तेवर मई-जून जैसे दिखने लगे। बढ़ रही तपिश के कारण लोग परेशान हैं। इससे घरों में एसी, कूलर, पंखा और फ्रिज के इस्तेमाल ने बिजली की खपत बढ़ा दी है। उपकेंद्र का लोड बढ़ने के कारण कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों में फाल्ट होने से बिजली संकट भी बढ़ गया है।
फरवरी के पहले विद्युत उपकेंद्र में 100 एंपियर तक का लोड रहता है। इन दिनों लोड बढ़कर 150 एंपियर पहुंच गया है। हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में यह खपत 250 एंपियर तक पहुंच सकती है। कस्बे में कमर्शियल और घरेलू मिलाकर साढ़े आठ हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता है। विद्युत आपूर्ति के लिए पर्याप्त ट्रांसफार्मर भी लगे हैं। गर्मी की शुरुआत होते ही घरों में एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ने से लोड बढ़ा है। मई-जून की भीषण गर्मी में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। उपकेंद्र में लोड बढने के कारण दिन भर फॉल्ट होने से विद्युत कटौती हो रही।
बोले एसडीओ
एसडीओ नीतू ने बताया कि आम दिनों के मुकाबले 50 प्रतिशत तक बिजली की मांग बढ़ गई है। सर्दी के मौसम के अपेक्षा गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से लगातार सप्लाई देते ट्रांसफार्मर गरम हो जाते हैं। इससे ब्रेकडाउन की संभावना बढ़ जाती है। फाल्ट होने पर तत्काल कर्मचारियों को भेजकर ठीक कराया जाता है और अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
..........................