{"_id":"61099a068ebc3ebda400e149","slug":"electric-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6441558113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से 24 गांवों की 15 घंटे बंद रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से 24 गांवों की 15 घंटे बंद रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
चौडगरा। विद्युत उपकेंद्र चौडगरा का शाहजहांपुर फीडर 15 घंटे बंद रहा। फाल्ट के कारण फीडर से जुड़े 24 गांवों की लगभग 19 हजार की आबादी प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शाहजहांपुर फीडर में सोमवार रात करीब 11 बजे फाल्ट हो गया, जिससे आपूर्ति बंद हो गई। कर्मचारियों ने रात के समय फाल्ट की खोज करना मुनासिब नहीं समझा। मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट खोजकर ठीक करना प्रारंभ किया। दोपहर दो बजे मरम्मत का काम पूरा हुआ। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
जर्जर तार होने के कारण वर्तमान समय में कोई न कोई फीडर फाल्ट के कारण बंद रहता है। ऐसे में आपूर्ति सही ढंग से नहीं चल पा रही है। जर्जर तारों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतान पड़ रहा है। अवर अभियंता कालूराम यादव ने बताया कि बारिश में फाल्ट ज्यादा हो रहे हैं। शाहजहांपुर फीडर का फाल्ट दुरुस्त करा दिया गया है।