{"_id":"603a8d7d8ebc3ee93162c334","slug":"electric-department-fatehpur-news-fatehpur-news-knp614567688","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में काटें जाएंगे 21 हजार बिजली के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन में काटें जाएंगे 21 हजार बिजली के कनेक्शन
विज्ञापन
बिंदकी। विद्युत विभाग ने नेवर पेड अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई का चाबुक चलना है, जिन्होंने वर्ष 2017 से एक भी बार बिल जमा नहीं किया। ऐसे उपभोक्ताओं की तादाद 21 हजार है। इन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जाने हैँ।
जाफरगंज उपकेंद्र के अंतर्गत बारा गांव में एक कैंप का आयोजन किया गया। एसडीओ प्रशांत कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत 100 दिन के अंदर 21 हजार ऐसे उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जाने हैं।
सबसे अधिक विद्युत कनेक्शन वर्ष 2017 से सौभाग्य योजना के अंतर्गत दिए गए थे। जिन्होंने एक भी बार बिजली का बिल नहीं जमा किया। ऐसे लोगों का चिन्हांकन कर लिया गया है। बताया कि जिन लोगों का विद्युत बिल गलत है, उसे संशोधित किया जाएगा। कैंप में 132 उपभोक्ताओं ने दो लाख 29 हजार रुपये का भुगतान किया।