फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electric current landed in the kutcha roof of the house, elderly couple died

Fatehpur News: घर की कच्ची छत में उतरा करंट, बुजुर्ग दंपती की मौत

Mon, 08 Jul 2024 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Electric current landed in the kutcha roof of the house, elderly couple died
थरियांव (फतेहपुर)। घर के अंदर टपक रहे बारिश का पानी रोकने के लिए छत पर गए बुजुर्ग दंपती की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हसवा पुुलिस चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा गांव निवासी वासुदेव पासवान(60) गांव में रहकर खेती किसानी करते थे। भाई बुधई ने बताया कि वह गांव में अलग रहता है। रविवार की शाम चार बजे बारिश हो रही थी। भाई वासुदेव के घर की कच्ची छत से पानी टपक रहा था। पानी रोकने के लिए पत्नी गुजरतिया (58) के साथ वासुदेव छत पर चढ़ गए। उसकी छत से पड़ोसी चंद्रपाल के घर को गुजरे बिजली के तार से छत पर करंट उतर आया। दंपती के छत पर पहुंचते ही करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। वासुदेव के कोई बेटा नहीं है। दो बेटियां हैं, उनकी शादी हो चुकी है। मौत की खबर सुनते ही बेटी सुनीता और संगीता का हाल बेहाल हो गया। थाना अध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि विद्युत करंट से बुजुर्ग दंपती की मौत हुई है। दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed