फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly woman on bike dies after being hit by truckElderly woman on bike dies after being hit by truck

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर बाइक सवार वृद्धा की मौत

Thu, 23 Jul 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman on bike dies after being hit by truckElderly woman on bike dies after being hit by truck
नेशनल हाईवे-2 पर भोगलपुर के समीप हादसा, बेटा व नातिन घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर भोगलपुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और नातिन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भरसरी निवासी उमेश पांडेय अपनी मां सिया दुलारी (80) और 18 वर्षीय भांजी अनमोल देवी निवासी भरखना खागा को बाइक से लेकर किसी काम से खागा आ रहे थे। बाइक सवार जैसे ही भोगलपुर के पास पहुंचे तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान वृद्धा सिया दुलारी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed