फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education news

बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज, उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू

Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
education news
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी। गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया। दो दिन में सभी 113 केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने की तैयारी है। 25 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 62 हजार 925 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को पूरा दिन राजकीय इंटर कालेज से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण होता रहा। शुक्रवार की शाम तक सभी केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल के 34 हजार 305 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 18 हजार 407 बालक और 15 हजार 898 बालिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 28 हजार 620 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 15 हजार 42 बालक और 13 हजार 308 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन कराने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अगले सप्ताह प्रश्नपत्रों की खेप आ सकती है। जिला स्तर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र पहुंचाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed