{"_id":"5e122cc28ebc3e87c430c2b9","slug":"education-fatehpur-news-knp5365646111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्अह केंद्रों में साढ़े पांच हजार नवोदय के प्रवेशार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्अह केंद्रों में साढ़े पांच हजार नवोदय के प्रवेशार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 5629 छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिलेभर में ब्लाकवार 15 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। केंद्रों में सभी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। तैयारियों की समीक्षा के लिए नौ जनवरी को स्काउट भवन में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा में लगे अधिकारियों की बैठक दोपहर 12 बजे बुलाई गई है।
जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी को होगी। परीक्षा के लिए सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज, पुरुषोत्तम इंटर कालेज खजुहा, बद्रीप्रसाद दुलीचंद्र उमराव इंटर कालेज अमौली, आदर्श इंटर कालेज कोड़ा जहानाबाद, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांशनगर, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, भानुमती इंटर कालेज थरियांव, जनता इंटर
कालेज गाजीपुर, बहआ इंटर कालेज बहुआ, आशा सिंह बालिका इंटर कालेज खागा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा, शुकदेव इंटर कालेज खागा, नगर पालिका नेहरू इंटर कालेज बिंदकी और एएस इंटर कालेज फतेहपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों में परीक्षार्थियों के आवंटन के साथ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नौ जनवरी को स्काउट भवन में आवश्यक बैठक होगी। बैठक में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।