फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

वन जीरो नाइन जीरो को बनाएं अपना हीरो

Sun, 05 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
education
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रुपहले पर्दे पर जब किसी खलनायक को हीरो पीटता है तो जेहन में वैसा ही बनने का जुनून उस दौरान सवार हो जाता है। बिल्कुल उसी तरह आप भी बन सकती हैं। इसके लिए दिल के अंदर छिपी हिम्मत को बाहर लाएं। वन जीरो नाइन जीरो को अपना हीरो बनाएं। नंबर मिलाएं और अपराध उजागर करने में मदद करें। बैड टच और गुड टच के बारे में सजग रहे। आपकी सजगता आपको जुर्म से लडने में मददगार होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शनिवार को जयरामनगर स्थिति मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में यह बातें कहीं गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एंटी रोमियो सेल की प्रभारी मधु दुबे ने 100, 1090 और 1098 के बारे में जानकारी देने के साथ सुरक्षा कैसे की जा सकती है, इस बारे में विस्तार से बताया। कहा कि 1090 को अपना हीरो बनाएं। कहीं भी खतरा महसूस करें तो यह नंबर मिलाएं। आपको क्विक एंड फास्ट रिस्पंास मिलेगा। उन्होंने छात्राओं को बैड टच और गुड टच की भी जानकारी दी। कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिन्हें
विज्ञापन

निभाते वक्त सतर्कता जरूरी होती है। महिला थाना की प्रभारी नमिता सिंह चौहान ने छात्राओं से कहा कि पुलिस आपकी मदद को तैयार है। किसी भी वक्त मदद ली जा सकती है। उन्होंने आत्मरक्षा के बारे में भी लड़कियों को सजग किया। समाजसेवी ज्योति प्रवीण ने कहा कि बेशक आज की नारी अबला नहीं रही है। इसके बावजूद अभी खुद के साथ होने वाले अपराधों को छिपाने की परंपरा जारी है। इस पर विराम लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपनी रुचि के हिसाब से नौकरी का क्षेत्र चुनें क्योंकि ऐसा करने से आपका कॅरियर सफल होना तय है। इस मौके पर पवन सिंह गौर, रश्मि सिंह, स्मिता, जयश्री, मनोरमा, राजेंद्र, चेतना, राजेश, रेखा सिंह, रणधीर, रेखा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed