{"_id":"5dffbf518ebc3e87f34d7f01","slug":"education-fatehpur-news-knp533842457","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माध्यमिक स्कूलों प्रार्थना के बाद 20 मिनट होगी पीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब माध्यमिक स्कूलों प्रार्थना के बाद 20 मिनट होगी पीटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अब सभी माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद पीटी अनिवार्य हो गई है। प्रार्थना के बाद व्यायाम शिक्षक कम से कम 20 मिनट छात्र-छात्राओं को पीटी कराएंगे। निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय के निर्देश पर डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी माध्यमिक स्कूलों को पत्र भेजा है।
निदेशक माध्यमिक ने स्कूलों में खेलकूद की व्यवस्था को प्राथमिकता के तौर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। हर स्कूल में अब सुबह प्रार्थना सभा के बाद पीटी कराई जाएगी। इसके बाद व्यायाम शिक्षक कक्षावार अलग-अलग समय में खेल कूद की गतिविधियां कराएंगे। जिन स्कूलों में व्यायाम शिक्षक नहीं हैं, उनमें पांचवें और सातवें
पीरियड में खेलकूद गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों को जिले से लेकर मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना अनिवार्य किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि निदेशक के आदेश के अनुपालन में सभी प्रधानाचार्यों को प्रार्थना सभा के बाद पीटी अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक दिन पांचवां और सातवां पीरियड खेल कूद के लिए आरक्षित होगा।