फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Easy installation in the temple statue of Dadua

आसान नहीं मंदिर में ददुआ की मूर्ति स्थापना

Thu, 04 Feb 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Thu, 04 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Easy installation in the temple statue of Dadua
फतेहपुर। दस्यु सम्राट ददुआ के बनवाए भव्य मंदिर में ददुआ समेत परिवार के चार सदस्यों की मूर्ति स्थापित कराने के मामले में प्रशासन चौकन्ना हो गया है। एक ओर दस्यु परिजन मूर्ति स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रशासन इस पर नजर रखे है।
विज्ञापन


धाता ब्लाक के नरसिंहपुर-कबरहा गांव में गुरुवार से 10 दिन तक धार्मिक महोत्सव चलेगा। इसकी कमान दस्यु के परिजनोें ने संभाली है। इस दौरान मंदिर परिसर मेें ही ददुआ के अलावा पिता रामप्यारे, माता कृष्णा देवी व ददुआ की पत्नी सिया देवी की मूर्ति स्थापित करने का कार्यक्रम है। इसके लिए जयपुर कारीगर पत्थर तराशने का काम कर रहे हैं। बुधवार को दस्यु के भाई बाल कुमार ने मीडिया से माता-पिता व भाभी के साथ मंदिर में ही भाई ददुआ की मूर्ति स्थापना की बात कही। उन्होंने कहा कि मूर्ति हर हाल में लगेगी।  
विज्ञापन


चूंकि अमूमन मंदिरों में देवी-देवताओं की ही मूर्तियां स्थापित होती रही हैं। मंदिर में ददुआ की मूर्ति स्थापित होने की सुगबुगाहट के साथ प्रशासन की निगाहेें सीधे कबरहा में जा टिकीं हैं। प्रशासन ऐसा कोई काम नहीं होने देना चाहता है जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हों। एसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि उन्हें मूर्ति स्थापना के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। डीएम राजीव रौतेला ने बताया कि इस आयोजन के बाबत उन्हेें जो पत्र मिला है उसमें कलश यात्रा, भंडारा, प्रवचन, यज्ञ जैसे कार्यक्रम का हवाला दिया गया है। उन्होंने इस बाबत एसपी व एसडीएम को जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed