{"_id":"695fe5a06ac2331ebf016b14","slug":"during-the-post-mortem-a-mobile-phone-was-found-in-the-pocket-of-the-youths-pants-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147067-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पोस्टमार्टम के दौरान युवक की पैंट की जेब से मिला मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पोस्टमार्टम के दौरान युवक की पैंट की जेब से मिला मोबाइल
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के आमापुर-हथगाम मार्ग पर कुएं से मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पोस्टमार्टम के दौरान युवक की पैंट की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल में सिमकार्ड नहीं मिला लेकिन पुलिस आईएमईआई नंबर के जरिये मालिक की पहचान करने में जुटी है।
26 दिसंबर को मोहम्मदपुर कला गांव निवासी जुल्फकार अली उर्फ बउवा के खेत में स्थित कुएं से युवक का शव बरामद हुआ था। पहचान न होने के कारण तीन दिन बाद 30 दिसंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान युवक की हाफ पैंट से एक एंड्रॉयड मोबाइल मिला। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
दुर्गंध के कारण मोबाइल को सुरक्षित और हवादार स्थान पर रखकर स्प्रे का छिड़काव किया गया। फॉरेंसिक टीम ने जांच की लेकिन मोबाइल में कोई सिमकार्ड नहीं मिला। आईएमईआई नंबर के आधार पर मोबाइल को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
आईएमईआई नंबर से पहले इस्तेमाल में रहे सिमकार्ड और उसके सीडीआर की जानकारी मिलने की संभावना है। इससे शव की पहचान में मदद मिल सकेगी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव अधिक सड़ा होने के कारण मौत का स्पष्ट कारण नहीं बताया जा सका है।