फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dug grave

धन के लालच में तांत्रिक ने खुदवा डाली मजार

Wed, 21 Jan 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
dug grave

थाना जाफरगंज क्षेत्र के गांव मऊदेव व गोपालपुर के बीच जंगल में सौ वर्ष पुरानी सैय्यद बाबा की मजार को सोमवार की रात तांत्रिक ने गड़ा धन पाने की लालच में खुदवा डाला।

विज्ञापन


यह मजार हिंदू व मुसलमानों की आस्था की केंद्र है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मऊदेव व गोपालपु़र के  मध्य सैय्यद बाबा की प्राचीन मजार है। कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की कि सोमवार की रात यहां किसी तांत्रिक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पूजा पाठ की और यहां धन गड़ा होने की बात कहकर उसे पाने के लिए रातों-रात मजार खुदवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मंगलवार को सुबह आसपास के ग्रामीणों ने मजार की क्षतिग्रस्त हालत देखी तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और आस्था रखने वालों में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी और तांत्रिक को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धनंजय वर्मा ने मामले की तहकीकात की और आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed