{"_id":"612bcd588ebc3e05fe6eab9a","slug":"due-to-power-cut-people-are-embracced-fatehpur-news-knp6490202119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर की बिजली कटौती लोगों को कर रही हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर की बिजली कटौती लोगों को कर रही हलाकान
विज्ञापन
पटेल नगर में पेड़ काटते नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आबू नगर उपकेंद्र के पटेल नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में चार दिनों से सुबह से शाम तक कटौती की जा रही है। लाइन शिफ्ट करने के लिए कटौती हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।
बिजली विभाग के अधिकारी नियमों को ताक में रखकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। लाइन शिफ्ट कराने के लिए किस फीडर की, कितने दिन तक बिजली कटौती की जाएगी। इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की जाती है।
मनमाने ढंग से उपकेंद्र के अवर अभियंता व लाइनमैन काम शुरू कर देते हैं और दिनभर बिजली कटौती की जाती है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी के साथ पानी की समस्या से भी जूझना पड़ता है। आबू नगर के पटेल नगर फीडर से जुड़े पटेल नगर-पत्थरकटा चौराहे तक की लाइन शिफ्ट करने का काम गुरुवार से हो रहा है। रविवार को भी कटौती से पटेल नगर, आईटीआई रोड, सिविल लाइन की बिजली दिन भर बंद रही।
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से डिवाइडर रूट बन रहा है। लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू है। इस कारण से सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई थी। शाम को काम बंद होते ही आपूर्ति बहाल कराई गई है। - संजय कुमार, एसडीओ विद्युत
अधिशासी अभियंता रामसनेही ने बताया कि उपकेंद्र व हाईटेंशन लाइन में काम कराने के एक दिन पहले सूचना दी जानी चाहिए। एसडीओ संजय कुमार ने बिना अखबार में सूचना दिए काम करा रहे हैं। इसके लिए नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।