फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drunk brother kills sister, buries her body in room

Fatehpur News: बहन की नशेड़ी भाई ने की हत्या, शव कमरे में गाड़ा

Sun, 01 Jun 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Drunk brother kills sister, buries her body in room
सहिली। नशेड़ी भाई ने अपनी मानसिक विक्षिप्त अविवाहित बहन की गुरुवार को हत्या कर दी। हत्या के बाद वह परिवार समेत भाग निकला। दो दिन से ताला बंद होने और युवती के न दिखने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस पहुंची। सीओ व एसडीएम के सामने बंद मकान का ताला तोड़कर दफन शव बाहर निकाला गया। दुष्कर्म से युवती के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के जख्नी गांव निवासी एक युवती (25) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। युवती का इकलौता भाई राजगीर है। पड़ोसियों के मुताबिक 29 मई की शाम करीब सात बजे भाई शराब के नशे में घर पहुंचा। वह छत पर बहन को डंडे से पीटने लगा। पिटाई के दौरान बहन छत से नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। अचानक चीखें सुनाई देना बंद हो गई। मौत के बाद भाई ने शव को आंगन के बगल वाले कमरे में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। घर से भाई शुक्रवार शाम भाग निकला। उसकी पत्नी भी चार बच्चों को लेकर शनिवार सुबह घर में ताला लगाकर कहीं चली गई। घर में ताला लगा होने और युवती के दो दिन से नजर न आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसी युवक ने पुलिस को खबर दी। सीओ, एसडीएम, नायब तहसीलदार, प्रधान बिंदा प्रसाद की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। दफन शव बाहर निकाला गया। सीओ वीर सिंह ने बताया कि युवती का घर से दफन शव बरामद किया गया है। हत्या फरार भाई ने की है। ग्रामीणों में युवती के गर्भवती होने की चर्चा आई है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम होने के बाद होगी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन

चीखती युवती को कोई बचाने नहीं पहुंचा, पत्नी से राज उगलवाने में जुटी पुलिस :
राधानगर थाने के जख्नी गांव में गुरुवार शाम करीब से छह से सात बजे के बीच युवती की चीखें गांव के पड़ोसियों को बाखूबी सुनाई दे रही थी। उसका दर्द समझकर जान बचाने को कोई नहीं पहुंचा। लोग विवाद के बीच-बचाव में तो पहुंचे नहीं, यहां तक पुलिस को सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा। ये हत्यारोपी का डर था या कुछ और। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी की पत्नी को हिरासत में लिया है। उससे घटनाक्रम का राज उगलाने में जुटी है और उसकी घटना में भूमिका की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की शाम बहन को भाई बेरहमीपूर्वक डंडे से पीट रहा था। यह नजारा पड़ोसी छतों से देख रहे थे। किसी की राेकने-टोकने की हिम्मत नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को उसके एक रिश्तेदार के घर से पकड़ा है। पुलिस हत्या का राज उगलाने में जुटी है। पुलिस को आरोपी की पत्नी ने बताया कि सास की कई साल पहले मौत हो चुकी है। घर में ससुर व पति, ननद रहती थी। एक माह पहले पति ने ससुर को पीटा था। जिसके बाद से ससुर दूसरी ननद के घर चकमुगल में रहते हैं। बड़ी ननद की ससुराल थरियांव थाने के एक गांव में है। उसकी मौत हो चुकी है। भांजा परिवार समेत रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed