फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drone searches blazing liquor distilleries

665 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Fri, 04 Feb 2022 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Drone searches blazing liquor distilleries
फतेहपुर। आबकारी और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दी। ड्रोन कैमरे की मदद से भारी मात्रा में कच्ची शराब व लहन बरामद किया गया। टीम ने महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शराब बिक्री के छह हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या, एसएसआई प्रभुनाथ यादव, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के बेरुईहार गांव में दबिश दी। ड्रोन कैमरे की मदद से मौके पर धधक रही शराब भट्टी को खोजा। टीम ने तालाब किनारे भट्ठियों में शराब बनाते पकड़ा। कई घरों में दबिश दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने ड्रमों और पिपिया में रखी 665 लीटर कच्ची शराब और साढ़े चार क्विंटल लहन बरामद किया। पुलिस ने रन्नो देवी, राजेन्द्र लोधी, धर्मेंद्र लोधी, जितेंद्र लोधी, ओमप्रकाश पासवान को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed