फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drinking very cold water is increasing throat infections.

Fatehpur News: अधिक ठंडा पानी पीने से बढ़ रहा गले का संक्रमण

Tue, 16 Jun 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Drinking very cold water is increasing throat infections.
फोटो-20-जिला अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
फतेहपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी सी लापरवाही जिला अस्पताल के चक्कर लगवा सकती है। धूप से आने के बाद अधिक ठंडा पानी न पिएं। इससे गले का संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में गले के संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। एक सप्ताह पहले जहां ओपीडी में लगभग 50 मरीज आते थे अब यह संख्या बढ़कर करीब 100 तक पहुंच गई है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 1130 रही। इसमें करीब 100 मरीज गले के संक्रमण से संबंधित थे। गले में खराश, चुभन जैसा दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एनके सक्सेना ने बताया कि वातावरण में बदलाव के कारण ऊपरी श्वसन तंत्र का संक्रमण तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संक्रमण की चपेट में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग आ रहे हैं। करियामऊ गांव निवासी विद्याप्रकाश, अमनी निवासी सुमेर सिंह और रामपुर गांव निवासी बलराम सहित अन्य मरीजों ने बताया कि गले में खराश के साथ खाने-पीने पर हल्की जलन महसूस हो रही है। सभी ने जिला अस्पताल में फिजीशियन को दिखाकर दवा ली है। कुछ मरीजों को सांस लेने में भी कई दिनों से दिक्कत बनी हुई है।


बच्चों में दिख रहे लक्षण
बच्चों में सर्दी, खांसी, गले में संक्रमण, सांस लेने में परेशानी, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, कमजोरी और बुखार जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। बड़ी संख्या में संक्रमित बच्चे जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चों को अधिक धूप में न निकलने, एसी से बाहर आते ही तुरंत गर्म वातावरण में न जाने, पर्याप्त पानी पीने और जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी है।

फोटो-20-जिला अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद

फोटो-20-जिला अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed