{"_id":"61311f158ebc3ea6b51b51e5","slug":"dowary-report-against-five-fatehpur-news-knp649798210","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। युवती की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कल्यानपुर थाना के गुनीर गांव निवासी रजोले ने बेटी ज्योति (20) की शादी 28 जून 2020 को मलवां थानाक्षेत्र के मीरमऊ गांव निवासी चंदन के साथ की थी। शादी के बाद से बेटी को उसका पति चंदन, ससुर शिव कुमार, जेठ विक्रम सिंह, जेठानी बीना, ननद सोनी, मामा राजेश दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में भैंस और 50 हजार की मांग करते थे। बेटी को हत्या की धमकी देते थे।
13 मार्च को 2021 की शाम करीब पांच बजे फोन पर मीरमऊ गांव एक व्यक्ति में ज्योति की हत्या कर शव फंदे पर लटका देने की खबर दी। वह लोग मौके पर पहुंचे। कमरे में बेटी का शव लटका हुआ था। ससुराल के लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर उन लोगों को भगा दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।