{"_id":"6a19d92b4444ae461f07b615","slug":"dog-carries-piece-of-meat-into-temple-premises-demands-for-investigation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155728-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मंदिर परिसर में कुत्ता लेकर पहुंचा मांस का टुकड़ा, उठी जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मंदिर परिसर में कुत्ता लेकर पहुंचा मांस का टुकड़ा, उठी जांच की मांग
विज्ञापन
फोटो 34-एएसपी से बातचीत करते विहिप नेता वीरेंद्र पांडेय। स्रोत: वीडियोग्रैब
- फोटो : सांकेतिक
फतेहपुर। शहर के चौक बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर की रसोई में शुक्रवार को बकरे का सिर मिलने से हंगामा खड़ा हो गया। व्यापारियों और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक बाजार बंद कर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें एक कुत्ता बकरे का सिर लेकर मंदिर परिसर की ओर जाता दिखाई दिया। फुटेज सामने आने के बाद माहौल शांत हुआ। हालांकि हिंदू संगठन इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ।
हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार को भंडारे का आयोजन हुआ था। मंदिर के पीछे गली में बनी रसोई में शुक्रवार शाम सफाई के दौरान सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंदिर की देखरेख करने वाले पप्पन रस्तोगी पहुंचे। यहां चूल्हे के पास बकरे का सिर पड़ा मिला। इस पर व्यापारी और विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय भी पहुंच गए। सभी ने नारेबाजी शुरू कर जांच की मांग की।
पुलिस ने बकरे का सिर हटवाकर जांच के लिए भेज दिया। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। व्यापारियों ने मंदिर परिसर की सफाई कराकर मंदिर के सामने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक कुत्ता बकरे का सिर लेकर मंदिर परिसर की ओर जाता दिखाई दिया है। फुटेज व्यापारियों को दिखाकर स्थिति शांत कराई गई है।

फोटो 34-एएसपी से बातचीत करते विहिप नेता वीरेंद्र पांडेय। स्रोत: वीडियोग्रैब- फोटो : सांकेतिक