फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM see flaws played reprimand

खामियां देख डीएम ने लगाई फटकार

Sat, 25 Jul 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 25 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
DM see flaws played reprimand

तहसील के औचक निरीक्षण में पहुंची डीएम पुष्पा सिंह ने खामियों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधर जाने की हिदायत दी। उन्हाेंने सार्वजनिक भूमि पर कब्जे हटवाए जाने, पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने, मुकदमों का निस्तारण शीघ्र करने, राजस्व वसूली बढ़ाने आदि मामलों पर शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। लगभग दो घंटे चले निरीक्षण में अधिकारी कई सवालों के जवाब में बगली झांकने लगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने देर शाम बिंदकी तहसील का निरीक्षण करने पहुंची। यहां सबसे पहले बाईपास के रुके काम पर विधिवत फाइलों का अवलोकन कर एसडीएम को शीघ्र काम शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक शिकायतें बिंदकी तहसील की मिलती हैं। जनता के कार्याें का निस्तारण समय से कराया जाए। एक हजार से अधिक मुकदमे लंबित होने पर नाराजगी जताई और इनका निस्तारण शीघ्र कराए जाने, सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने, पट्टेधारकों को अभियान चलाकर 3, 5,6 अगस्त को कब्जा दिलाओ दिवस के रूप में मनाकर सभी गांव के पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने के सख्त निर्देश दिए है।
विज्ञापन

 पौध रोपण, बडे़ बकाएदारों से वसूली का लक्ष्य दो करोड़ चालीस लाख रुपये इस माह वसूल करने का आदेश दिया है। उन्होंने तहसील में तैनात 126 लेखपालों में निलंबित चल रहे मौहार के लेखपाल को छोड़कर सभी लेखपालों को बहाल करने का भी आदेश दिया। मौहार का निलंबित लेखपाल प्रदीप कुमार के खिलाफ सेवा समाप्त करने की रिपोर्ट मांगी है। इस मौके पर एसडीएम जेएन सचान, तहसीलदार दूधनाथ यादव, अपर तहसीलदार राम स्वरूप, नायब तहसीलदार सुनील पटेल से कहा कि सभी दो - दो गांव को ठीक कराने की जिम्मेदारी का निर्वाहन एक माह के अंदर करेंगे। इन गांव के किसी भी व्यक्ति का कोई मामला निस्तारण के लिए न बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
पूर्ति विभाग के सप्लाई बाबू को हटाया
तहसील बिंदकी के निरीक्षण करने के दौरान पूर्ति विभाग में कई वर्षों से तैना सप्लाई बाबू के खिलाफ मिली शिकायतों पर डीएम ने इंस्पेक्टर प्रभाकर व बाबू चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से बाबू का स्थानांतरण कर जिला कार्यालय में अटैच करने के आदेश डीएसओ को दिए।


इंसेट
सीएचसी की प्रतिदिन भेजें रिपोर्ट
तहसील बिंदकी के निरीक्षण में आई डीएम पुष्पा सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिया कि प्रतिदिन सुबह सीएचसी का निरीक्षण करके उनको अवगत कराएंगे कि यहां तैनात सभी डाक्टर समय से अस्पताल पहुंचे हैं कि नहीं उन्हाेंने कहा कि मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाइयों व सफाई व्यवस्था के बीच रिपोर्ट एसडीएम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed