फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM,kisaan,sell

किसानों को व्यापार से जोड़ने में कारगर होगा एफपीओ

Sat, 30 Apr 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
DM,kisaan,sell
विकास भवन सभागार में कृषक उत्पादक संगठन की बैठक लेतीं डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। किसानों को खेेती के साथ व्यापार से जोड़ने में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) कारगर होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने हर ब्लाक में कम से कम एक एफपीओ के गठन का निर्देश दिया है। जिले के हथगाम और ऐरायां ब्लाक में एक-एक एफपीओ बनाए जाएंगे, जिसमें लघु, सीमांत किसानों को जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में एफपीओ संचालकों के साथ शनिवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि हर ब्लाक में एफपीओ बनाए जाएं और कम से कम एक हजार हेक्टेयर में क्लस्टर खेती कराई जाए। उस खेती के उत्पाद को एफपीओ के माध्यम से खरीदा जाए। ताकि किसानों को फसल बिक्री के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एफपीओ में किसानों को सदस्यता शुल्क जमा कराकर सदस्य बनाया जाएगा। फिर किसानों के फसल उत्पाद को एफपीओ संचालक खरीदेंगे। एफपीओ के माध्यम से जैविक खेती कराने पर भी जोर दिया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ सत्यप्रकाश, उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, सीवीओ आरडी अहिरवार, उद्यान निरीक्षक शब्बीर हुसैन, कृषि विभाग के जिला सलाहकार कुंवरसेन गंगवार, एफपीओ संचालक यदुवंश प्रकाश, भुवन भाष्कर द्विवेदी और जयदेव सिंह गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed