फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM,jaanch,blaak pramukh

देर रात ब्लाक प्रमुख को घर से उठा ले गए असलहेधारी, अगले दिन मिली सुरक्षा

Tue, 10 May 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
DM,jaanch,blaak pramukh
एसपी कार्यालय से गनर के साथ निकलते बहुआ ब्लाक प्रमुख संतोष पासवान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डीएम के निर्देश पर बहुआ ब्लाक प्रमुख संतोष पासवान को पुलिस की सुरक्षा दी गई है। इससे पूर्व संतोष की पत्नी चंदा ने डीएम अपूर्वा दुबे से मिलकर पति को अगवा किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि कुछ देर बाद ही संतोष ने सामने आकर आरोप को नकार भी दिया। डीएम का कहना है कि डोंगल छीने जाने के मामले की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में तीन अधिकारियों की कमेटी भी गठित की गई है।
विज्ञापन

पत्नी की ओर से अपहरण की शिकायत पर संतोष ने पुलिस को बताया कि जो लोग उसे ले गए थे, वह उनके साथ काम कर चुका है। उनके साथ अपनी मर्जी से गया था। संतोष ने भविष्य में किसी अनहोनी की आशंका जताई, इस पर उसे एक अंगरक्षक दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने ब्लाक प्रमुख के अपहरण के प्रयास के संबंध में सीओ जाफरगंज अनिल कुमार को प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि प्रमुख और उसके परिजनों के अलग-अलग बयान लिए जाएंगे और पूरी तहकीकात के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोंगल का प्रयोग किस तरह के कामों में हुआ और उससे हुए भुगतान की वास्तविक स्थिति पता करने के लिए सीडीओ, मुख्य कोषाधिकारी और अपर जिलाधिकारी की जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी।
ब्लाक प्रमुख मामले की जांच-पड़ताल के लिए पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह ने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। टीम के सदस्य ब्लाक प्रमुख के पांच संरक्षकों (स्वयं घोषित ब्लाक प्रमुखों) का बायोडाटा तैयार करने में जुटे हैं। एसपी के निर्देश पर एलआईयू स्वयंभू प्रमुखों की पड़ताल में लग गई है। इस बात की तहकीकात की जा रही है कि जब ब्लाक प्रमुख संतोष आर्थिक रूप से कमजोर है तो पूरे ब्लाक में प्रमुख लिखी हुईं लग्जरी गाड़ियां किनकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed