फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM,complane,shav

कब्र में दफन सूरज या रइमान, फैसले का इंतजार

Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM,complane,shav
सूरज की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
धाता। कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव के बाहर एक कब्र में दफन शव रहमान का है या फिर धाता के सूरज का, इसका पता करने के कब्र की खोदाई कराई जा सकती है। सूरज के परिजनों ने बुधवार को कौशांबी डीएम और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कब्र खोदवाने की मांग की है। उन्होंने बेटे का शव होने के साक्ष्य भी अधिकारियों को सौंपे हैं।
विज्ञापन

धाता निवासी संतराज का पुत्र सूरज बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह 11 जून से लापता है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। बेटे की तलाश करते हुए कुछ दिन पहले सूरज के परिजन कौशांबी के सैनी कोतवाली पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि 11 जून को बनपुकरा गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला था।
विज्ञापन

उसकी शिनाख्त बिजलीपुर गांव के एक मुस्लिम परिवार ने अपने पुत्र रहमान के रूप में की थी और शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे दफना दिया था।
इस पर सूरज के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में रखी पोटली और मृतक के कपड़े देखे तो वे दंग रह गए। शव की तस्वीर, कपडे़, हेयर स्टाइल आदि सभी चीजें उनके पुत्र सूरज से मिल रही हैं। शंका होने पर परिजनों ने पुलिस की मदद से अपने पुत्र सूरज के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन पता कराई तो वह भी 11 जून को बनपुकरा गांव की ही निकली। यहीं नजदीक शव भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पिता संतराज ने डीएम कौशांबी को प्रार्थना पत्र देकर बिजलीपुर गांव में बनी कब्र से शव को बाहर निकालकर उसका डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। ताकि पता चल सके कि शव किसका था।
पिता संतराज ने रेलवे लाइन किनारे से मिली तस्वीरों व सूरज द्वारा पहने जाने वाले अंडर गारमेंट्स के डिब्बे से तस्वीरों को मिलाया है। इसके अलावा जिस रंग की उसने बनियान व पैंट पहनी थी, वह भी सूरज की ही निकली। सूरज के चेहरे का रंग, उसकी हेयर स्टाइल, दाहिने हाथ में धागा भी शव की तस्वीर से मिल रहा था। सबसे अहम बात मोबाइल की अंतिम लोकेशन का बनपुकरा गांव में मिलना निकला।

बताया जा रहा है कि सूरज की मौत आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। उसने यह कदम क्यों उठाया यह तो पता नहीं चला लेकिन उसने मोबाइल के स्टेटस में अगले जनम में मुलाकात होने की बात लिखी थी। इससे यह माना जा रहा है कि वह किसी बात से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed