फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM-CDO went out to check the work of subordinates

Fatehpur News: मातहतों का कामकाज परखने निकले डीएम-सीडीओ

Wed, 17 Sep 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
DM-CDO went out to check the work of subordinates
फतेहपुर। ग्रामीणों व किसानों की समस्याओं का निराकरण करने में जिम्मेदार कितने गंभीर हैं, इसकी हकीकत जानने के लिए मंगलवार को डीएम रविंद्र सिंह व सीडीओ पवन कुमार मीना ने अपने मातहतों के दफ्तरों का निरीक्षण किया। डीएम ने उप कृषि निदेशक कार्यालय का तो सीडीओ ने विकास भवन का निरीक्षण किया। दोनों जगहों पर मिलीं खामियों को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुर्सियां मिलीं खाली, मांगा स्पष्टीकरण
विकास भवन के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सभी विभागों की पत्रावलियां देखी। हाजिरी रजिस्टर चेक किया और गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, समाज कल्याण अधिकारी विकास, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्घ अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व कृषि रक्षा अधिकारी शामिल रहे। सीडीओ न बताया कि सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर चस्पा करें जरूरी जानकारी
उपकृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए डीएम ने किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क का कामकाज देखा। उन्होंने लाभार्थियों की ई-केवाईसी, भूअंकन,एवं एनपीसीआई किस तरह कराएं इसका विवरण भी हेल्प डेस्क पर चस्पा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना को लेकर आने वाली शिकायतों के लिए एक रजिस्टर तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed