फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dled exam

डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में नौ प्रशिक्षु गैरहाजिर

Mon, 09 Nov 2020 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
dled exam
जीआईसी में चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देते डीएलएड 2018 बैच के प्रशिक्षु - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डीएलएड 2018 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन सोमवार को नौ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 976 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में यही स्थिति रही।
विज्ञापन

डीएलएड चतुर्थ एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 983 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इनकी परीक्षा के लिए चार केंद्रों में व्यवस्था की गई है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज में तीन-तीन सौ और एएस इंटर कालेज में 83 परीक्षार्थी प्रशिक्षु पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में दो, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक तथा मुस्लिम इंटर कॉलेज और एएस इंटर कॉलेज में तीन-तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा होने के कारण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने खासी सख्ती बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्रों में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी के साथ डायट का सचल दल केंद्रों का भ्रमण करता रहा। डायट प्राचार्य नजीमुद्दीन अंसारी ने बताया परीक्षा पारदर्शी तरीके से नकल विहीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed