फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   diwali mela

एक ही जगह मिलेगा दिवाली का हर सामान

Wed, 27 Oct 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
diwali mela
फतेहपुर। नगर पालिका ने दिवाली मेले की तैयारी शुरू कर दी हैं। दिवाली से संबंधित सामग्री खरीदने के लिए 28 अक्तूबर से आईटीआई मैदान में मेला लगने जा रहा है। मेले में घर-गृहस्थी के साथ खान-पान और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों समेत तमाम तरह की चीजें उपलब्ध होंगी। मंगलवार को पालिका की टीम ने मेला परिसर की साफ सफाई का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

मेले में फुटपाथ के दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेले में मिट्टी के बर्तन, प्रिंटेड चादरें, हस्त निर्मित उत्पाद, चाट, फल, मिठाई, रंगोली, मोमबत्ती, इलेक्ट्रानिक सामान आदि की बिक्री होगी। दुकानों को निशुल्क जगह दी जाएगी। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के महिला समूहों को भी स्टाल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। परिसर में नगर पालिका पानी, बिजली, शौचालय, साफ सफाई की व्यवस्था कराएगी।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका मीरा सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर तक चलने वाले इस मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। बताया कि स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, अवर अभियंता सिविल अमित कुमार जायसवाल, प्रकाश निरीक्षक दिलशाद अली, राजस्व निरीक्षक राजू कुमार, मो. हबीब, जितेंद्र कुमार को मेले की व्यवस्था के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed