{"_id":"eb437e7993d7488b40a715111d33fbea","slug":"districts-should-be-declared-drought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले को सूखाग्रस्त घोषित कराए जाने की मांग की है। नहरों में पानी न आने और किसानों को मुआवजा न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बुधवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी पुष्पा सिंह को ज्ञापन सौंपकर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग की। बताया कि पचास फीसदी किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजा के नाम पर लेखपाल किसानों से ठगी कर रहे हैं। बारिश न होने से फसलें सूख रही हैं। महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहा कि रामगंगा नहर में पानी टेल तक न पहुंचने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने दबंगों द्वारा खांदी करने वालों पर कार्रवाई करने, किसानों के कर्ज माफ करने, गांवों में 15 से 16 घंटे बिजली की आपूर्ति करने, बिगड़े नलकूपों की मरम्मत करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम गोपाल शुक्ल, सुखराज सिंह, शिवाकांत सिंह, गया प्रसाद, देव नारायण पांडेय, अमरजीत सिंह, सुधा पांडेय, बाबूलाल, छेदालाल, धर्मपाल, करन सिंह, अतुल दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन