फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Displeased to see paddy dump at purchase center

राइस मिलों में धान व गोदाम में चावल पहुंचाने के दिए निर्देश

Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Displeased to see paddy dump at purchase center
हाट शाखा थरियांव का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी आरके सिंह - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले के नोडल अधिकारी विशेष सचिव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आरके सिंह ने सोमवार को धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करके खरीद केंद्रों की व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से खरीदे गया धान क्रय केंद्र में डंप देखकर नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारियों को यह धान राइस मिलों में भेजने और वहां से चावल गोदाम में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से क्रय केंद्रों की व्यवस्था के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

पीसीएफ के बिसौली क्रय केंद्र का नोडल अधिकारी ने सबसे पहले निरीक्षण किया। यहां धान के बड़े ढेर देखकर किसानों को बुलाया और उनकी खसरा-खतौनी देखी।
खतौनी में दर्ज जमीन के आधार पर धान की मात्रा पर्याप्त पाई गई। यहां से थरियांव क्रय केंद्र पहुंचे। जहां किसानों से तौल कराया गया धान डंप मिला।
इस पर केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताते हुए तत्काल धान को राइस मिल भेजने व मिल से चावल को गोदाम भेजने के निर्देश दिया। इसके बाद वह खागा क्रय केंद्र पहुंचे, यहां जमा 4400 क्विंटल धान को तत्काल राइस मिल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किशनपुर और चक बरारी क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम प्रहलाद सिंह, अतिरिक्त एसडीएम विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, डीप्टी आरएमओ रमेश कुमार श्रीवास्तव, प्रतीक प्रताप सिंह मौजूद रहे।

नोडल अधिकारी आरके सिंह ने सोमवार को सलेमाबाद गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पर गोवंशों को ठंड से बचाव के और चारा, पानी की व्यवस्था देखी।
इसके बाद कसेरुवा, बेंती सादात और पलवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वरासत के लंबित मामलों को एक हफ्ते में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सदर तहसीलदार विदुषी सिंह, डीसी मनरेगा पुतान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed