फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Display boards will be installed on the foot overbridge for the convenience of passengers.

Fatehpur News: यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज पर लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड

Sun, 14 Jun 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Display boards will be installed on the foot overbridge for the convenience of passengers.
फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फतेहपुर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में बने दो फुट ओवरब्रिज पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को ट्रेन आने पर कोच की जानकारी ढूंढने के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य चल रहे हैं और कई काम अंतिम चरण में हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार पहले से प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा चुके हैं लेकिन अब फुट ओवरब्रिज पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान, प्लेटफार्म नंबर और कोच की सटीक जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद यात्रियों को भागदौड़ और असमंजस की स्थिति से राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव ने बताया कि यह सुविधा एक सप्ताह के भीतर यात्रियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed