{"_id":"69614d95d987f604b60bc6a8","slug":"diesel-stolen-from-a-truck-parked-on-the-highway-incident-caught-on-camera-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147136-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी, कैमरे में वारदात कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी, कैमरे में वारदात कैद
विज्ञापन
औंग/फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खड़े ट्रक से चार पहिया वाहन सवार चोरों ने डीजल चोरी कर लिया। चोरी की घटना बालाजी गेस्ट हाउस के सामने थाना क्षेत्र हाईवे के गोधरौली गांव में बृहस्पतिवार भोर 4:20 से 4:30 बजे के बीच हुई।
सीसीटीवी फुटेज में चोर एक कार से आते दिखे और ट्रक के टैंक का ताला तोड़कर तीन जरीकेन में डीजल पार करते नजर आए। घटना के समय ट्रक चालक वहां नहीं था और सुबह होने पर प्रयागराज चला गया।
गेस्ट हाउस के मालिक सेवानिवृत्त दरोगा आरके दीक्षित ने कैमरे की जांच की तो चोरी की घटना सामने आई। कोहरे के कारण चोरों के चेहरे साफ नहीं दिखे। उन्होंने फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किया है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि वायरल फुटेज के आधार पर जांच जारी है और हाईवे पर सक्रिय डीजल चोरों की तलाश की जा रही है।