{"_id":"5faae1268ebc3e9bb4526d8b","slug":"dhanteras-will-be-a-day-before-diwali-fatehpur-news-knp5936500182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से एक दिन पहले होगी धनतेरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से एक दिन पहले होगी धनतेरस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के दो दिन पहले पड़ने वाला धनतेरस का पर्व इस बार दिवाली के ठीक एक दिन पहले मनाया जाएगा। त्रयोदशी के उदया तिथि और प्रदोष काल में होने की वजह से 499 साल बाद ऐसा योग बन रहा है। इससे पहले ऐसा योग सन 1521 में बना था। इस बार 13 नवंबर को धनतेरस के साथ ही शाम को नरक चतुर्दशी की भी पूजा होगी। 14 को स्वाती नक्षत्र में दीपावली का पूजन होगा।
आचार्य पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि त्रयोदशी 12 नवंबर की रात 9:30 बजे शुरू होगी जो 13 नवंबर की शाम 5:59 बजे तक रहेगी। त्रयोदशी उदया तिथि और प्रदोष काल में पड़ रही है। इस वजह से धनतेरस दीपावली के एक दिन पहले शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसी दिन शाम 5:59 बजे से चतुर्दशी लगेगी, जो 14 की दोपहर 2:18 बजे तक रहेगी। ऐसे में जो मासिक शिवरात्रि का व्रत करते हैं, उन्हें 13 नवंबर को व्रत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्तिक मास की अमावस्या को स्वाती नक्षत्र में माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं। 14 नवंबर को दोपहर 2:18 बजे से अमावस्या लग जाएगी। स्वाती नक्षत्र रात 8:20 बजे तक रहेगा। ऐसे में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:22 बजे से 7:12 बजे तक उत्तम होगा। व्यावसायिक स्थानों में लक्ष्मी पूजन दोपहर तीन बजे से रात 8:09 बजे तक कर सकते हैं। आचार्य दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में धनतेरस पर नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है। खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 6:01 बजे से लेकर रात 8:33 बजे तक रहेगा।
क्त