फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dhanteras today , the market readied , customers wait

धनतेरस आज, सज गया बाजार, ग्राहकों का इंतजार

Mon, 09 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today , the market readied , customers wait

खुशियों और रोशनी का पर्व दीपावली बिल्कुल नजदीक है।

विज्ञापन
त्योहार का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। सोमवार को धनतेरस में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है इसलिए बर्तन, इलेक्ट्रानिक, फर्नीचर व ज्वैलरी से बाजार सज गया है। वहीं कंपनियों ने भी ग्राहकों को लाभान्वित करने के लिए योजनाओं का पिटारा खोल दिया है।

धनतेरस पर शहर के चौक इलाके में मेले जैसा नजारा रहेगा। यहां कपड़ा, ज्वैलरी, इलेक्ट्रानिक सामानों से दुकानें सजी गई हैं। इसी प्रकार कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा आदि इलाकों में भी खासी रौनक देखी जा रही है।

ब्रांडेड कंपनियों ने त्योहारी मौसम में ग्राहकों के लिए योजनाओं का गुलदस्ता सजा दिया है। ग्राहक भी कंपनी से कैश बैक का आफर और अन्य उपहार लेने के लिए धनतेरस में खरीददारी करेंगे।

दीपावली को लेकर घरों में रंगाई पुताई का काम चालू है। लोगों ने घरों में झालर भी लगानी शुरू कर दी है। धनतेरस में सोने चांदी के आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। शहर के चौक इलाके में ज्वैलर्स की दुकानें सजी रहीं।

यहां भी तमाम तरीके के लुभावने गिफ्ट दुकानदारों ने अपने-अपने तरीके से तैयार किए हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी, डायमंड के जेवर तो हैं ही, चांदी के सिक्के व नोट भी बाजार में काफी संख्या में बिकने को तैयार हैं।

दीपावली त्योहार में लक्ष्मी गणेश की पूजा करने के लिए लोगों ने खरीददारी शुरू कर दी है। चौक बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों से दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों को रंग बिरंगी आकर्षक मूर्तियां खूब भा रही हैं।

इसके अलावा इलेक्ट्रानिक के लक्ष्मी गणेश भी पसंद किए जा रहे हैं। इसी प्रकार चौक, देवीगंज, हरिहरगंज, शादीपुर, पटेलनगर इलाके में भी दुकानें लगी हुई हैं।

कोतवाली रोड चौक व देवीगंज के बर्तन बाजार में भी रविवार को रौनक रही। यहां धनतेरस के लिए स्टील के बर्तन काफी संख्या में सजाए गए हैं।

लाला बाजार, हरिहरगंज, चौक, कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा, बाकरगंज, सादीपुर, जयराम नगर में लइया, गट्टा, चंदिया-गट्टा, चीनी के खिलौनों की दुकानें सज गई हैं।

धनतेरस में पूजा का सही समय वृष लग्न है। आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी एवं आचार्य पंडित केके पांडेय ने बताया कि वृष लग्न शांय 5.27 से रात्रि 7 बजकर चौबीस मिनट तक लगेगी। इस दौरान पूजन करने से धनाध्यक्ष कुबेर जी महाराज प्रसन्न होतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed