फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Despite the partition, the brother-in-law took possession of the house in front of the police.

Fatehpur News: बंटवारा होने के बावजूद जेठ ने पुलिस के सामने घर पर किया कब्जा

Mon, 03 Nov 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Despite the partition, the brother-in-law took possession of the house in front of the police.
थरियांव। हसवा गांव में बंटवारा होने के बावजूद जेठ ने पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया। पीड़ित पक्ष की गुहार भी पुलिस ने नहीं सुनी, और महिला को ही घर से बाहर जाने को कहा। रविवार को पीड़ित महिला ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित तारावती पत्नी रामभवन ने बताया कि बीते मंगलवार को उनके पति काम पर गए हुए थे। वह अपने घर में सास फूलमती के साथ थीं। तभी जेठ पुलिस को लेकर आए और बंद कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर रखा सामान बाहर फेंकते हुए कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

महिला और उनके परिवार ने मौके पर मौजूद पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पति के घर लौटने के बाद महिला ने लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारावती ने कहा कि उनकी सास फूलमती ने जनवरी 2022 में पांचों बेटों का बंटवारा इकरारनामा में कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ न्याय नहीं किया।

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े ने छोटे भाई को रहने के लिए घर दिया था। अब वह घर खाली नहीं कर रहा था। इस पर बड़े भाई ने ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed