फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dengu,fatehpur news

बुखार से बच्चे की मौत, 6 को डेंगू की पुष्टि

Thu, 16 Sep 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
dengu,fatehpur news
फतेहपुर। बुखार और डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक और बच्चे की बुखार से मौत हो गई। जबकि छह में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बिंदकी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कैंप किया। इस दौरान डेंगू के लक्षण वाले 40 मरीजों की स्लाइडें बनाईं।
विज्ञापन

बुधवार को हथगाम के अब्दुल्लापुर के रामभवन, हिम्मतपुर की रामादेवी, छिछनी के रितेश कुमार और गंभरी की मंजू देवी के खून की सरकारी लैब में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि की गई। अमौली प्रतिनिधि के मुताबिक, भगलापुर निवासी मिथलेश (40) और उनकी पुत्री मधु (15) दोनों कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। जिनका हमीरपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां की प्राइवेट पैथोलॉजी में मां-बेटी दोनों को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

असोथर प्रतिनिधि के मुताबिक, कुआपुर मजरे सरकंडी में लवकुश (18) पुत्र हसन निषाद को तीन दिन से बुखार आ रहा था। पहले गांव के प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया। मंगलवार को परिजन उसे पीएचसी असोथर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान लवकुश की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव-गांव टीमें कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। लोगों को उपचार भी दिया जा रहा है।

पर्यावरण समिति और गंगा सुरक्षा की हुई समीक्षा
देर रात सीडीओ सत्यप्रकाश ने पर्यावरण समिति और गंगा सुरक्षा समिति की समीक्षा की। जिसमें स्वच्छता ही सेवा सप्ताह दो अक्तूबर तक मनाने के निर्देश दिए गए। पर्यावरणीय समिति की बैठक में बायोमेडिकल वेस्ट, प्लांटेशन समिति और अनुश्रवण समिति को जिला पर्यावरणीय समिति में समायोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गंगा सुरक्षा समिति का नेतृत्व नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed