फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   debt-ridden farmer hanged himself

Fatehpur Suicide: कर्ज में डूबे किसान ने लगाई फांसी, परिजन बोले- घर आए थे बैंक कर्मी, तब से चल रहे थे परेशान

Sun, 09 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:15 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि मृतक के नाम पांच बीघा खेत हैं। बैंक से दो लाख की केसीसी, एक लाख की बाइक, ट्रैक्टर पर तीन लाख लोन ले रखा था। ट्रैक्टर का लोन अदा न करने पर चार दिन पहले फायनेंस वसूलने बैंक कर्मी आए थे।

विज्ञापन
debt-ridden farmer hanged himself
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

फतेहपुर में जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (50) ने शनिवार शाम नलकूप के पास शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। खेत में कटाई कर रहे किसान नलकूप पर पानी पीने पहुंचे तब घटना का पता लगा।

विज्ञापन

सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक के नाम पांच बीघा खेत हैं। बैंक से दो लाख की केसीसी, एक लाख की बाइक, ट्रैक्टर पर तीन लाख लोन ले रखा था। ट्रैक्टर का लोन अदा न करने पर चार दिन पहले फायनेंस वसूलने बैंक कर्मी आए थे।
विज्ञापन

वह लोन अदा करने की नोटिस देकर गए थे। इसे लेकर घर में भी विवाद चल रहा था। मृतक अपने पीछे बेटा रवी सिंह ,दीपक, शिवा सिंह और पुत्री जानकी, पत्नी पवन कुमारी को छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed