{"_id":"5a429ca34f1c1bb34a8b8957","slug":"death-of-wife-by-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की मौत पर बिलखता पति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार शाम बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पति को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रक को पकड़ा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांश नगर मोहल्ला निवासी मोहनलाल किसान हैं। वह कचहरी के पास चाय का होटल चलाते हैं। वह बाइक से पत्नी सियादेवी (45) को लेकरमलवां थाने के भरसवां गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
मलवां थाने के सहिली चौकी के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सियादेवी की मौत हो गई। घटना से मोहनलाल का हाल बेहाल हो गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। सहिली चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन