{"_id":"5f0c93da8ebc3e63dc764ffa","slug":"death-fatehpur-news-knp570991257","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गए छात्र का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गए छात्र का शव मिला
विज्ञापन
death
- फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर। तालाब में सोमवार सुबह नहा रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक काफी देर घर नहीं पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोर बुलवाया। तालाब से युवक का शव बरामद हुआ।
मलवां थानाक्षेत्र के चक्की गांव निवासी विद्यासागर प्रजापति का 18 साल का छोटा बेटा अमन सुबह नौ बजे गांव के तालाब में नहाने गया था। वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने थाने पर सूचना दी।
थानाध्यक्ष मलवां शेर सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलवा लिया। घंटे भर की मशक्कत के बाद गोताखोर ने तालाब से अमन का शव बाहर निकाला।
शव देखते ही मां उर्मिला देवी, बहनें राधा देवी, अंशिका देवी, बड़े भाई अनुज दहाड़ें मारकर रोने-बिलखने लगे। अमन के पिता विद्यासागर ने बताया कि अमन ने 2019 में इंटर पास किया था, पॉलिटेक्निक का फॉर्म भरा था।