{"_id":"62c1e80b3e64345c086862ba","slug":"dead-body-removed-from-grave-sample-collected-for-dna-test-fatehpur-news-knp705687385","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से निकाला शव, डीएनए जांच को नमूना एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से निकाला शव, डीएनए जांच को नमूना एकत्र
विज्ञापन
पॉलीथिन के पीछे कब्र की खुदाई करते लोग। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाता (फतेहपुर)। कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में दफन शव सूरज का है या रहमान का। इसके लिए डीएम कौशांबी के निर्देश पर रविवार को कब्र से शव निकाला गया। जिला अस्पताल की टीम ने शव के बाल, नाखून व जांघ की हड्डी से सैंपल लिया। इसके बाद धाता व बिजलीपुर के रहने वाले दोनों परिवार के माता-पिता के खून, बाल, नाखून का भी नमूने लिए गए। इसके साथ ही कब्र के चारों ओर 10 मीटर एरिया को सील कर दिया गया है।
एसडीएम सिराथू राहुल देव, सीओ डा. कृष्ण गोपाल सिंह व पुलिस टीम, मंझनपुर जिला अस्पताल से तीन डॉक्टरों का पैनल, पोस्टमार्टम हाउस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रविवार एक बजे बिजलीपुर गांव पहुंचे। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कब्र को चारों ओर से ढका गया, फिर खुदाई करके शव को बाहर निकाल कर चिकित्सकों की टीम ने शव के बाल, नाखून और जांघ की हड्डी का नमूना लिया। इसके बाद शव को वापस कब्र में रखकर बंद कर दिया गया।
चिकित्सकीय टीम ने इसके बाद शव को सूरज बता रहे धाता निवासी संतराज व कलावती के खून, बाल व नाखून का सैंपल लिया गया। यहां से टीम शव को रहमान बताने वाले बिजलीपुर निवासी शब्बीर व उनकी पत्नी शमीमुन्निशा के घर पहुंची। टीम ने यहां भी खून, नाखून व बाल का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा। एसडीएम के निर्देश पर कब्र को बंद करने के बाद 10 मीटर का एरिया सील कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि 11 जून को सैनी कोतवाली क्षेत्र के बनपुकरा गांव के सामने रेलवे लाइन पार कर रहे युवक का शव पुलिस को मिला था। जिसकी शिनाख्त बिजलीपुर के शब्बीर ने रहमान के रूप में किया था। वहीं 11 जून को ही कारीकान धाता निवासी संतराज का पुत्र सूरज लापता हो गया था। खोजबीन करते हुए सैनी कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने भी रेलवे लाइन पर मिले शव की शिनाख्त सूरज के रूप में की। तब कौशांबी डीएम ने शव की शिनाख्त कराने के लिए डीएनए जांच के लिए सैंपल लेने का निर्देश दिया।