फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Damage to vegetable crops due to rain

फतेहपुरः बारिश से सब्जियों की फसलों का हुआ नुकसान

Mon, 19 Sep 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Damage to vegetable crops due to rain
फतेहपुर। मौसम की मार से किसान उबर नहीं पा रहे हैं। एक तरफ सीजन भर बारिश न होने से जहां धान की फसल प्रभावित हुई। वहीं सितंबर माह की शुरुआत से बीच-बीच हो रही बारिश सब्जियों की फसल हो नुकसान पहुंचा रही है। पिछले चार दिनों की बारिश ने तिलहनी और सब्जी की फसलों में भारी नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन

जिले में 13 सितंबर से 16 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश हुई है। अब तक बारिश न होने से किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। चार दिन की बारिश धान की फसल के लिए तो वरदान साबित हुई, लेकिन जिन किसानों ने तिलहनी और सब्जी की फसलें उगाई हैं। इस बारिश ने उन किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जिन्होंने तिल व हरी सब्जी की खेती की है।
विज्ञापन

सब्जियों की फसल खराब होने से किसानों को दोबारा बुआई करनी पड़ेगी। इससे उनकी लागत का खर्च बढ़ जाएगा। इसका सीधा असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा। समय से बाजार में कम आवक और ज्यादा डिमांड के चलते सब्जी का भाव भी बढ़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के कृषि वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम ने बताया कि अभी तक जितनी बारिश हुई है वह धान की फसल के लिए फायदेमंद होगी। जहां धान की फसल में बालियां निकल आई हैं, उन्हें थोड़ा नुकसान होगा। जिन खेतों में पानी का भराव हुआ है, वहां सब्जी की फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फसलों पर बारिश का असर
इस बारिश से तिल, तोरिया, लौकी, कद्दू, पालक, सोया, मेथी, गाजर, मूली, फूल गोभी, पत्ता गोभी, धनिया, करेला, बैगन, मिर्च आदि फसलों में नुकसान होना तय है।
............................

बारिश होने से तरोई की खराब हुई फसल। संवाद

बारिश होने से तरोई की खराब हुई फसल। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed