{"_id":"b3ba06e0a8583b5212ae74c5bb21cf4a","slug":"dalit-girl-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित किशोरी से दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित किशोरी से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ले में किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय दलित किशोरी घर के बाहर परिवार के साथ सो रही थी। पड़ोस का ही युवक किशोरी को मुंह दबाकर उठा ले गया और पास में ही स्थित बाग में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात की। इधर, किशोरी को गायब देखकर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए।
परिजन बाग के पास पहुंचे, तो किशोरी की चीख पुकार सुनाई दी। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगा तभी उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। परिजनों की पूछताछ में आरोपी पर किशोरी ने दुष्कर्म किए जाने की बात कही है। घटना की खबर पर चौकी इंचार्ज इजहार अहमद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं आई है। उधर, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि पुलिस मामले में समझौता करने का दबाव बना रही है।