फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   current,maut,kisaan

हाईवोल्टेज से एलटी तार टूटकर गिरा, एक की मौत, दो झुलसे

Sun, 08 May 2022 08:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
current,maut,kisaan
प्रमोद कुमार दुबे की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। हाई वोल्टेज से एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। दो अन्य लोग झुलस गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कंसापुर गांव बिजली पोल से गांव के अंदर एलटी लाइन गुजरी है। ग्रामीणों के मुताबिक दूसरी लाइन भी खंभे से गई है। दूसरी लाइन का जंपर टूटकर खंभे की लाइन में गिरा। इससे घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। उपकरण फुंकने लगे, तभी घर में मौजूद लोग बाहर निकले। गांव के प्रमोद दुबे (54) भी घर के बाहर आए। एलटी तार उन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। सगे भाई उमेश, रमेश भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। गांव के शिवलाल का खपरैल और घरेेलू सामान आग लगने में जल गया। ग्रामीण संदीप, रंजीत, सोमवती, अशोक, राजेंद्र समेत 50 घरों के कूलर, पंखे, वल्ब, फ्रिज, टीवी समेत अन्य उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई रमन कुमार दुबे ने बताया कि घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। जेई और अन्य अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देंगे।
बिजली खंभे से दूसरी लाइन हटाने के बारे में जेई से शिकायत की जा चुकी है। कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसान प्रमोद की मौत से बेटों मिथुन, ऋषि, पंकज और बेटी रेशमा व पत्नी राधा देवी का हाल बेहाल दिखा। जेई राकेश यादव ने बताया कि तार ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी की वजह से टूटा है। आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed