{"_id":"628e75dfc3c3fa09684e6609","slug":"current-maut-hungama-fatehpur-news-knp6988586114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
हादसा स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से बात करते एसडीएम अवधेश निगम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। जंगल जा रहा युवक बुधवार को झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसा देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। जिला अस्पताल लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। मुकदमे का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी सुभाष रैदास (40) घर से जंगल की ओर जा रहा था। रास्ते में खंभे से खींची हाईटेंशन लाइन के लटकते तार की चपेट में आ गया। लोगों ने किसी तरह तार को हटाया। हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही सुभाष ने दम तोड़ दिया। हादसे से परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को ग्रामीणों और परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि कई दिनों से तार लटक रहा है। इसकी सूचना भी विभाग को दी गई। ठीक नहीं कराए जाने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीण करीब चार घंटे तक हंगामा करते रहे। एसडीएम अवधेश निगम मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मृतक की पत्नी शशिकला ने जेई के खिलाफ तहरीर दी गई है। कार्यवाहक कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों से जेई के खिलाफ तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।