फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth killed in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 19 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 19 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident

बकेवर। थाना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी युवक

विज्ञापन
की सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बकेवर चौडगरा हाईवे पर जाम लगाया। सीओ के आश्वासन के बाद जाम हटा। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य हादसों में भी तीन लोगों की मौत हो गई।

सोमवार को गांव हरिदासपुर निवासी 35 वर्षीय रामशरण रैदास सुबह 9 बजे बकेवर चौडगरा हाईवे पार कर दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। चौडगरा की ओर से बकेवर की ओर तेज रफ्तार जा रही पिकप टक्कर मारकर निकल गई।

जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।


इसके बाद सीओ आरके वर्मा ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि 24 घंटे के अंदर वाहन को चालक समेत पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इस आश्वासन पर एक घंटे बाद रोड जाम हट पाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डीसीएम की टक्कर से एक की मौत, चचेरा भाई घायल
मलवां थाना क्षेत्र के काका बैरी निवासी अमित (25) लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पहले वह गांव आया था। सोमवार को चचेरे भाई अनिल के साथ बाइक से बिंदकी से बाजार गांव आ रहा था। शाम चार बजे कोतवाली क्षेत्र के बांदा सागर हाईवे पर भवानीपुर के पास डीसीएम ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने डीसीएम को पकड़ कर चालक की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोनों भाइयों को कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी पहुंचने के पहले अमित की मौत हो गई, जब कि दूसरा भाई जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है।

बस ने मोची को कुचला
मलवां थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव निवासी छेद्दू का पुत्र हरीलाल (40) जयराम नगर चौराहे के फुटपाथ पर मोचीगीरी का काम करते थे। चौराहे पर जहानाबाद रूट में जाने वाली प्राइवेट बस सोमवार दोपहर को पुलिस लाइन मार्ग से पहुंची। बस को चालक पुल की ओर मोड़ने ले गया। इसके बाद तेज रफ्तार में बैक करने लगा, तभी फुटपाथ पर बैठे हरीलाल को कुचल दिया। बेकाबू बस दुकानों पर जा घुसी। बस की चपेट में आए हरीलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों के प्राथमिक इलाज के दौरान ही मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक के चाचा सीताराम ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। उसकी कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था। 
विज्ञापन


टेंपो पलटने से अधेड़ की मौत
रविवार की रात थाना घाटमपुर क्षेत्र के गांव असेनिया निवासी 50 वर्षीय हीरालाल अपने गांव के ही टेंपो चालक सर्वेश के साथ रिश्तेदारी जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बुढ़वां जा रहा था। रात नौ बजे बुढ़वां गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार अधेड़ की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। रात में ग्रामीणों की सूचना पर मौके में पहुंचे थानाध्यक्ष पीके सिंह ने परिजनों को  सूचना दी। परिजनों के आते ही कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे राजेंद्र  ने पुलिस को दी गई तहरीर में चालक पर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू, पुत्र अंकुर, अंशू को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed