{"_id":"583c7d494f1c1b0f1ede58ca","slug":"woman-crushed-by-a-vehicle-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को वाहन ने कुचला, मौत
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
नेशनल हाईवे पर सोमवार की दोपहर उसरैना के पास एक महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। घटनास्थल पर आबादी न होने से वाहन का चालक हादसा कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र कुटियारी गांव के सुखराज की पत्नी सुमेरकली(60) का मायका थरियांव थाना क्षेत्र के नथनपुर गांव में है। वह घर से मायके जाने लिए निकली थी। सुमेरकली शहर से एक विक्रम पर बैठकर उसरैना के पास उतरीं। पैदल नथनपुर मोड़ के लिए जाते समय पाइप सेंटर के पास किसी ने कुचल दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो वह बेसुध और खून से लथपथ मिलीं। एसओ अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां घायल महिला की मौत हो गई।