{"_id":"5b3bc68a4f1c1b9c468b46e7","slug":"woman-commits-death-brother-accuses","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की जलकर मौत, भाई पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की जलकर मौत, भाई पर आरोप
fatehpur
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Women Harrasment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असोथर। सालों से मायके में रह रही महिला की मंगलवार को संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से परिवार में जमीन विवाद चल रहा था। परिजनों ने महिला के भाई पर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला ने खुद आग लगा ली है। एएसपी ने मौके पर जांच पड़ताल की।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाहशाह गांव निवासी शंभू दयाल की पत्नी कैरी देवी(55) परिवार संग करीब तीन दशक से मायके में रह रही थीं। बेटा सुखलाल आटा तेल का कारखाना चलाता है। कारखाने से जुड़ी कुछ जमीन कैरी देवी के भाई गजराज ने बेच डाली है। जमीन में कब्जे को लेकर तीन दिन से विवाद हो रहा था। रविवार को विवाद पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस सुखलाल को थाने ले गई थी। कैरी देवी की पौत्री मंजू और पौत्र संजय ने बताया कि नाना गजराज के इशारे पर पुलिसवालों ने पिता की पिटाई की। उसके बाद थाने से छोड़ा। इस पर दादी और भाई के बीच सोमवार को विवाद हुआ। दादी को गजराज ने आग लगाकर मारने की धमकी दी थी। पिता किसी काम से मंगलवार सुबह इटावा चले गए थे। वह दोनों जंगल गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर दौड़कर घर पहुंचे तो दादी को झुलसी हालत में पाया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान मौत हो गई। नातिन व नाती ने आरोप लगाया कि नाना गजराज जमीन पर सुबह निर्माण कराने पहुंचे थे। उन्होंने ही दादी को केरोसिन डालकर जला दिया। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला ने आग खुद लगाई है। सालों पहले गजराज ने रहने के लिए बहन को जगह दी थी। परिवार ने पूरी जगह पर कब्जा कर लिया है। रविवार को जमीन में विवाद होने पर 100 नंबर सुखलाल को लाई थी। मारपीट का आरोप गलत है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को घटनास्थल पर एएसपी पूजा यादव पहुंचीं। उन्होंने केरोसिन का डिब्बा और माचिस को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। ग्रामीण कुछ नहीं बता सके।
महिला की मौत के बाद रुका निर्माण
गजराज ने जमीन गांव के गणेश सेठ को बेच दी थी। जमीन बेचने के बाद तेजी से चौहद्दी निर्माण का काम चालू हुआ था। घटनास्थल की तस्वीर मंगलवार सुबह निर्माण चालू होना दर्शा रहा है। निर्माण के लिए गिट्टी, सीमेंट, मौरंग से मजदूरों के तैयार किए मसाला का ढेर लगा है। निर्माण का विरोध करने पर महिला और दूसरे पक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई होगी। तभी महिला संदिग्ध हालात में जली है।