{"_id":"d26d02eb5bec078d737c23ddc1bdd874","slug":"unlike-the-statue-on-the-path-set-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित मार्ग से हटकर मूर्ति निकालने पर बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्धारित मार्ग से हटकर मूर्ति निकालने पर बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र मंडवा गांव में बवाल की
विज्ञापन
वजह आबादी के बीच का मार्ग बना है। इस मार्ग को लेकर दोनो पक्ष अलग-अलग
दलीलें दे रहे है। लेकिन विवाद का कोई हल नहीं निकल सका है।
मूर्ति विसर्जन करने वाले पक्ष का कहना है कि वह लोग बीते कई सालों से गांव के अंदर से ही मूर्ति निकालते हैं। यही वजह थी कि वे लोग इस साल भी मूर्ति को मार्ग से निकाल रहे थे।
जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि बीते सालों में मूर्ति को कभी भी गांव के अंदर से नहीं निकाला जाता था। हालांकि पिछले साल जबरदस्ती मूर्ति गांव के अंदर से निकाली गई थी।
इसका विरोध करने पर पुलिस प्रशासन भी आया था। पुलिस प्रशासन के समझाने बुझाने पर मामला शांत हो गया था। बताते हैं कि त्योहार से पहले सुल्तानपुर घोष थाने में पीस कमेटी की बैठक पर दोनो पक्षों को बुलाया गया था।
वहां पर मूर्ति विसर्जन रास्ते के विवाद का मुद्दा उछला था। पुलिस प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन करने वाले पक्ष को गांव के बाहरी रास्ते से ही निकालने को कहा था।