फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two members of the gang were arrested on highway robbery

हाईवे पर लूटपाट करने वाले गैंग के दो सदस्य धरे गए

Fri, 11 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two members of the gang were arrested on highway robbery

पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गैंग के दो सदस्यों को धर दबोचा है,

विज्ञापन
जबकि दो भाग निकले। इनकी कार से तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाश कानपुर और उन्नाव के निवासी हैं।

पुलिस ने गुरुवार तड़के नउवाबाग स्थित एक निजी स्कूल के पास एक कार फंस गई। कस्बे के किसी व्यक्ति ने कार सवार लोगों को संदिग्ध मान पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस पहुंची तो कार सवार युवक भागने लगे। इस दौरन पुलिस ने दो को धर दबोचा, जबकि दो भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवकों ने अपना परिचय कानपुर के श्याम नगर सी ब्लाक कालोनी नंबर 547 निवासी अकील अहमद और उसका साथी उन्नाव के शुक्लागंज निवासी अंकित कुमार के रूप में बताया।

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए युवकों ने अपने दोनों अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है। वे रात में लूटपाट के इरादे से हाईवे पर निकले थे। ये युवक ढाबे पर खड़े होने वाले ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। गाड़ी की डिग्गी में सात डिब्बे और वाहनों से डीजल चोरी में इस्तेमाल करने वाला पाइप मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed