{"_id":"5a74b13e4f1c1bf17b8b513d","slug":"two-killed-including-student-in-biking-of-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में छात्र सहित दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में छात्र सहित दो की मौत
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। छात्र सहित दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों बाइक में पीछे बैठे दो युवक गंभीर घायल हैं। जिन्हें हरदो सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
किशनपुर कस्बे के रवींद्र मिश्र का बेटा सूर्यांश उर्फ आकाश मिश्र(26) बीएससी का छात्र था। यह शुक्रवार को सहपाठी छात्र शिवम (27) के साथ बाइक से बीएससी की परीक्षा देने अमर शहीद कंचन सिंह कालेज शिवपुरी गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद यह दोनों छात्र लौट रहे थे। लोहारपुर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास इनकी बाइक से सामने चंदनमऊ मजरे कोट निवासी घूसे के बेटे फूलचंद्र निषाद (32) की बाइक भिड़ गई। मनरेगा मजदूर फूलचंद्र के साथ गांव का ही युवक बीरबल (35) भी बैठा था। हादसा इतना जबरदस्त था कि आकाश और फूलचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बीरबल और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों शव क ब्जे में लेकर घायलों को हरदो सीएचसी पहुंचाया। यहां पर हालत नाजुक देखकर घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है। खखरेरू एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। शाम होने की वजह से शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।