फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two killed in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 29 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents

जिले में हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा व फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में वृद्धा सुखदेइया (90) हाइवे पार करके गांव जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वृद्धा की कानपुर लेकर जाते समय मौत हो गई।

उधर, जाफरगंज थाने के गहरूखेड़ा गांव निवासी अजयपाल (30) चौडगरा में एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार शाम वह साइकिल से फैक्ट्री में रात शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहा था।

वह जैसे ही बिंदकी रोड चौडगरा पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी रमाकांत बाइक से घर जा रहा था। शाह कस्बे के पास ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।

इधर, मुराइन टोला मोहल्ला निवासी जयंती श्रीवास्तव अपनी बेटी शालिनी के साथ टेंपो से मलवां से लौट रही थी। नउवाबाग तिराहे पर सवारियों को उतारने के लिए टेंपो रुका था। तभी पीछे से दूसरे टेंपो ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed