फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two dead, including farmer in accident

हादसों में किसान समेत दो की मौत

Sun, 06 May 2018 11:05 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Sun, 06 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two dead, including farmer in accident
मुर्दाघर में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां और थरियांव थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
थरियांव थाने के दिमंगरपुर गांव निवासी रामभजन लोधी (60) साइकिल से खरबूजा बेचने बिलंदा कस्बा जा रहे थे। थरियांव हाईवे के आमापुर के पास साइकिल में पीछे से पिकप ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने मौके पर किसान को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर बेटे चंद्रिका प्रसाद, महेश कुमार और पत्नी कृष्णा देवी पहुंची।  

इधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी रामऔतार के साले रारी गांव निवासी रामसनेही की बारात शनिवार को हुसैनगंज के रहिमापुर जा रही थी। इसमें इनका बेटा राजकरन (22) बाइक से रात को चचेरे भाई राहुल के साथ बारात में शामिल होने जा रहा था। मलवां थाने के कैंची मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। राजकरन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल को भर्ती किया गया। घटना से मां हंसा देवी और पत्नी सीमा, बहनों रवीना, पार्वती का हाल बेहाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed