फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck and DCM clash, driver dies

ट्रक और डीसीएम में भिड़ंत, चालक की मौत

Tue, 29 May 2018 11:09 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Tue, 29 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Truck and DCM clash, driver dies
मार्ग से ट्रक किनारे करती क्रेन। - फोटो : amarujala
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बांदा हाईवे मार्ग पर सोमवार रात ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक व खलासी भाग निकले। मार्ग पर चार घंटे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन

कानपुर नगर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के कच्ची झोपड़ी निवासी राजेंद्र थारू का बेटा रवि थारू (35) डीसीएम चालक था। वह डीसीएम मालिक के साथ बांदा सरकारी अस्पताल का फर्नीचर लेकर जा रहा था। चौडगरा बिंदकी रोड पर अलीपुर गांव के पास रात करीब 11 बजे डीसीएम की मौरंग लदे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर जहानाबाद मीटिंग से लौट रहे एसपी राहुल राज मौके पर रुके। डीसीएम में फंसे चालक रवि को बाहर निकाला गया। उसे गोपालगंज पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक तिवारी, थानेदार अरविंद सिंह गौर ने क्रेन मंगवाई। चालक और खलासी ट्रक से गायब थे। ओवरलोड ट्रक होने से क्रेन हटा नहीं पाई। मौरंग खाली कराने के बाद ट्रक को रोड से हटवाया गया। घटना की सूचना पर मां मीरा यादव, पत्नी सुमन और उसकी दस साल की बेटी वंदना पहुंची। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed